Kalpant Dyan Sadhna

कल्पान्त ध्यान साधना
ध्यान क्या है। :- ध्यान एक ऐसी कला है जो पूर्णताः विज्ञानिक है। इसमे विस्वास नहीं करना है, न ही विस्वास करने की जरुरत है। उसे केवल ओर केवल करने की जरूरत है। बस तुम उसे करों ओर उसे केवल करके ही जाना जा सकता है। एक ऐसा परम आनंद जो आपको आनंद की सीमाओ से पार ले जाये, एक ऐसी शान्ति जो अन्नत गहरी हो, जहाँ सब कुछ शान्त हो जाता हो, जहाँ फिर कोई भी चाहत बाकी नहीं रहती, ओर जहाँ पहुँचकर फिर सभी दौड़ पूरी हो जाती हैं। वह अवस्था ध्यान की अवस्था हैं।ध्यान हमें उस परम आनंद तक ले जाता है जिसकी हम केवल कल्पना करते है। ओर जब उस आनंद को हम प्रकट कर लेते है तो उसकी व्याख्या शब्दों मे नही कर सकते, इसलिये ध्यान का अनुभव पढ़कर नही केवल करके ही पाया जा सकता है।ध्यान को करने से तुम्हारे भीतर अदभुत प्रेम सौन्दर्य फुटने लगता है। तुम नाचने उठोगें, गाने लगोगें, तुम एक ऐसे प्रेमी बन जाओगे कि सारी सृष्टि ही प्रेममय दिखाई देने लगेगी, ओर यह सब करके ही प्रकट होगा। बस यही ध्यान है।

आज से कल्पान्त साधना की श्रखला शुरू हो रही है। इसको शुरू करने से पहले यह समझ ले कि यह साधना कोई क्रिया नही है। ओर मे आपको बहुत सहज तरीकों से ध्यान की उन गहराइयो मे ले जाऊगा जिसकी केवल आपने अब तक कल्पना की है। इसके लिए आपको आपनी बुद्वि का प्रयोग बन्द करना है ओर जो मे कहूँ उसको करना शुरू करना है। ओर आपको जो भी अनुभव हो उनको मेरे पर्सनल नम्बर पर ही बताएं, ग्रुप मे नहीं । क्योंकि सबको अपने कर्मो, संस्कारों, मान्यताओं, के अधार के कारण अलग अलग अनुभव होगे। कुछ लोग बहुत तेजी से अनुभव करेंगे कुछ लम्बे समय तक करने के बाद अनुभव करेंगे। ओर आपके अनुभव ही आपका आगे का रास्ता बनायेंगे। अर्थात सबका रास्ता एक तो होगा परन्तु कोई पहले कोई बाद मे पायेगा, इसलिये जो तेजी से आगे बढ़ेगे उन्हें फिर आगे का रास्ता पर्सनल ही दे दूगा।
इसलिये सभी एक बार फिर समझ ले कि ग्रुप मे कोई भी मैसेज न करे , सभी सवाल व अनुभव पर्सनल नम्बर पर ही करें । ओर एक बात आप इस ग्रुप मे जुड़े है तो मेरे बताये रास्ते पर चले जरूर ओर जो न चलना चाहे वो कभी भी ग्रुप छोड़ सकता है।


प्रथम क्रिया- आपको सबसे पहले एक जगह व समय तय करना है जहाँ आप बिना Disturbing के यह सब कर सके। अब आपको एकही जगह पर खडे होकर जोगिंग शुरू करनी है। 5-15 मिनट तक आप दौड़ सकते है। जिसकी जितनी क्षमता हो उतना करें , जब दौड़ना बस की न रहे तो आप पीठ के बल लेट जाइए और दोनों भुजाओं को शरीर के बगल में रखिए, दोनों हाथ शरीर से 6 इंच दूरी पर हो , तथा हथेलियां उपर की ओर खुली रखें। पैरों को एक दूसरे से थोड़ा दूर कर लें और आखों को बंद कर लीजिए। इसके बाद शरीर को ढीला छोड़ दीजिए। इस अवस्था में ये ध्यान रखिए कि आपको कुछ करना नहीं है ओर कुछ भी हो जाये आँखों को बन्द रखना है ओर कुछ नही करना करना है
आते हुए विचारों को रोकना नहीं है, ओर आपको किसी विचार पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं करनी है , जो महसूस हो उसे करते रहे पर आपनी बुद्बि का प्रयोग बिलकुल न करें न कुछ करने की कोशिश करें न ही ना करने की , आपको बस आँख बन्द करके लेटे रहना है अगर खुद कुछ हो तो उसे केवल महसूस करना है नहीं तो कुछ नही। 15-30 मिनिट आपको बस ऐसे ही लेटे रहना है। कुछ नही करना है। कभी भी जब समय मिले तब करें, कोई समय न हो तो केवल रात को सोने से पहले करे, जब क्रिया को बन्द करना हो चेतना मे वापस आना हो तो पहले दो गहरी श्वास भरे , हाथ पैर की अंगूलीयो मे हलचल करे, फिर हथेलीयों को रगड़ कर गर्म करें, आँखों पर लगाए, चेहरे पर लगाए, ओर धीरे धीरे आँखें खोलते हुये उठकर बैठ जाये। कोई नियम नही है। कोई बन्धन नही है। पूर्ण स्वतंत्र होकर करें, क्या होगा या कुछ होगा या नही यह न सोचे, बस करें, ओर जिसको कोई अनुभव हो वो पर्सनल मे मैसेज करें, नही तो जब तक करते रहे जब तक आगे की क्रिया न डालू,
अगली क्रिया 11-21 दिन के अन्दर मिलेगी तब तक इसको करते रहै। अगर किसी को कुछ समझ न आया हो , कोई शंका हो, तो पर्सनल फोन करके पूछ ले, या मेरे पर्सनल नम्बर पर whatsapp  मैसेज करके पूछ ले,
ऊँ परमात्मा आपको सफलता दे। ओर जो भी सोचकर जो क्रिया को करै वो उसे प्राप्त हो , इसी शुभ आशीष के साथ स्वामी जगतेश्वर आनंद जी


2nd - आप ध्यान क्यो करना चाहते है। -: जब यह प्रश्न हम अपने आप से पूछेगें तो अनेक जबाब आयेंगे। हम शांति पाना चाहतें है ( अर्थात हम अशांत है।) हम सत्य को जानना चाहते हैं। (अर्थात कुछ ऐसा हैं जो रह्स्य हैं।) हम परमात्मा को पाना चाहते हैं।(अर्थात कोई हैं जो हमसे ज्यादा शक्तिवान है।) हम पूर्ण स्वस्थ होना चाहते हैं। ( क्योकि आज सभी आपने आ को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।) हम आनंद या सुख को पाना चाहते हैं।( अर्थात कुछ ऐसा रहस्य है जिसको पाकर हम सुखी हो सकते है।) हम तनाव को दूर करना चाहते है।(क्योकि आज का जीवन तनाव से भरा हुआ है।) हम मोक्ष चाहते है।(अर्थात कुछ ऐसा जो इस संसार के दुखो से अच्छा संसार हो उसे पाने की चाह) हम मुक्ति चाहते है। (जीवन से या जीवन के दुखो से) शायद दुखो से क्योकि जीवन से कोई मुक्ति नही चहाता। मृत्यु कोई नही चाहता।
  तुम केवल रात में ही सपने नही देखते जागते हुऐ भी सपने देखते चले जाते है। तुम हर समय स्वप्न ओर कल्पनाऔ को बनाते जा रहे हो, ओर इन्ही कल्पनाओ की पूर्ती या अनुभवो को पूरा करने के लिये जीवन भर दौड़ते हो कभी भीतर तो कभी बहार और शायद आप इस दौड़ को पूरा करने के लिये ही ध्यान करना चाहते है। क्योकि कल्पना मे तो बहुत सुख अनुभव कर लेते है। पर सत्य के पटल पर , वर्तमान के पटल पर वह दूर दिखाई देता है। हम जितने भी लक्ष्य बनाते है या दौड़ लगाते है वह केवल दुख से बचने के लिये ओर सुख को पाने के लिये ही लगाते है। ओर पूरा जीवन हम जितने भी कार्य 24 घंटे करते है सुखी व खुशी प्राप्त करने के लिये करते है। पर हमे खुशी नही मिल पाती इसलिये हम बहुत सारी क्रियाऐं अपनाते है जो हमने सुन रखी है या हमारें संस्कारो मे समायी हुई है या किसी ने बताई या कही पुस्तक मे पढ़ी या फिर इन्टरनैट पर देखी है।

द्वितीय क्रिया - : आप अब लगातार प्रथम क्रिया कर रहे है । ओर आपको बहुत से अनुभव भी हो रहे है। कुछ आत्मजनो को बहुत अच्छे अनुभव हो रहे है। कुछ को कम, पर अनुभव सब कर रहे है। कुछ के शारिरिक रोग कम हो रहे है तो कुछ के। मानसिक रोग, ओर कुछ को आनंद की हल्की सी अनुभूति हुई है, पर कुछ को कुछ समस्याऐ भी आ रही है क्योकि आप पहली बार कुछ अलग कर रहै है जिसमे आपको कुछ करना नही होता है। परन्तु आपकी प्रत्येक समस्या का व जिज्ञासा का पर्सनल समाधान Whatsapp पर किया जा रहा है। अब आप थोड़ा सा आगे बढ़ रहे है द्वितिय क्रिया के लिये , इसमे आपको तेजी से अनुभव होगें।ओर आधिक गहराईयो मे पहुँचकर पहले से हजारो गुना ज्यादा आंनद की अनुभुतियां  प्राप्त होगी। इसमे आपको प्रथम क्रिया को ही करना है पर तीन संकल्पओ को साथ में जोड़ना है
             आपको सबसे पहले एक जगह व समय तय करना है जहाँ आप बिना Disturbing के यह सब कर सके। अब आपको एकही जगह पर खडे होकर जोगिंग शुरू करनी है। 5-15 मिनट तक आप दौड़ सकते है। जिसकी जितनी क्षमता हो उतना करें , जब दौड़ना बस की न रहे तो आप पीठ के बल लेट जाइए और दोनों भुजाओं को शरीर के बगल में रखिए, दोनों हाथ शरीर से 6 इंच दूरी पर हो , तथा हथेलियां उपर की ओर खुली रखें। पैरों को एक दूसरे से थोड़ा दूर कर लें और आखों को बंद कर लीजिए। इसके बाद शरीर को ढीला छोड़ दीजिए।
                   साधना के दूसरा चरण मे प्रवेश करें इसमे आपको तीन संकल्प करने है। प्रथम संकल्प के लिए गहरा श्वास भरे रोके ओर दोहराये कि मे आँख नही खोलूंगा या खोलूंगी,ओर श्वास को निकाल दें, इसे तीन बार करे। फिर दूसरे संकल्प के लिए श्वास भरे रोके ओर दोहरये कि मे मुख से नहीं बोलूंगा या बोलूंगी, ओर श्वास निकाल दें। तीन बार इसे भी दोहराये। इसी प्रकार तीसरे संकल्प के लिए श्वास भरे रोके ओर दोहराये कि मे अब शरीर को नही हिलाऊगा या हिलाऊगी ओर श्वास निकाल दें। इसे भी तीन बार दोहराये। ध्यान रहे इनमे तीसरा संकल्प सबसे महत्वपूर्ण है, पूरी साधना इसी संकल्प पर टिकी हुई है। इस प्रकार पूरी आत्म शक्ति के साथ यह  संकल्प करे ओर तीसरे चरण मे प्रवेश करें। इस अवस्था में ये ध्यान रखिए कि आपको कुछ करना नहीं है ओर कुछ भी हो जाये आपको शरीर को हिलाना नही है।
                       आते हुए विचारों को रोकना नहीं है, ओर आपको किसी विचार पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं करनी है , जो महसूस हो उसे करते रहे पर आपनी बुद्बि का प्रयोग बिलकुल न करें न कुछ करने की कोशिश करें न ही ना करने की , आपको बस आँख बन्द करके लेटे रहना है अगर खुद कुछ हो तो उसे केवल महसूस करना है नहीं तो कुछ नही। 45-60 मिनिट आपको बस ऐसे ही लेटे रहना है। कुछ नही करना है। कभी भी जब समय मिले तब करें, कोई समय न हो तो केवल रात को सोने से पहले करे, जब क्रिया को बन्द करना हो चेतना मे वापस आना हो तो पहले दो गहरी श्वास भरे , हाथ पैर की अंगूलीयो मे हलचल करे, फिर हथेलीयों को रगड़ कर गर्म करें, आँखों पर लगाए, चेहरे पर लगाए, ओर धीरे धीरे आँखें खोलते हुये उठकर बैठ जाये।                                                                                     कोई नियम नही है। कोई बन्धन नही है। पूर्ण स्वतंत्र होकर करें, क्या होगा या कुछ होगा या नही यह न सोचे, बस करें, ओर जिसको कोई अनुभव हो वो पर्सनल मे मैसेज करें, ओर सभी को अपना अनुभव बताते रहना है । जिससे आपका सही मार्गदर्शन कर सकू
                     अगली क्रिया 40-120 दिन के अन्दर मिलेगी तब तक इसको करते रहै। अगर किसी को कुछ समझ न आया हो , कोई शंका हो, तो पर्सनल फोन करके पूछ ले, या मेरे पर्सनल नम्बर पर whatsapp  मैसेज करके पूछ ले,
ऊँ परमात्मा आपको सफलता दे। ओर जो भी सोचकर जो क्रिया को करै वो उसे प्राप्त हो , इसी शुभ आशीष के साथ स्वामी जगतेश्वर आनंद जी

 आप साधना के लिये क्या क्या करते है। - : जैसे ही मैं आपसे कहूंगा कि मैं आपको ध्यान कराऊंगा तो आप सभी के मन में अनेक ख्याल आने शुरू हो जाएंगे। यहां थोड़ा रुके और विचार करें कि आप ध्यान कैसे कर सकते हैं। अनेको जवाब मिलेंगे जैसे मन को एकाग्र करेंगे,  मन को रोकने की कोशिश करेंगे, हम श्वास को देखेंगे, श्वास के साथ अंदर की यात्रा करेंगे, अर्थात श्वास कहां से कहां तक जाता हैं और फिर वापस आता हैं। आज्ञा चक्र पर ध्यान लगाएंगे या त्राटक किसी बिंदु, मोमबत्ती, चांद, तारे, सूरज, दीए कि लो आदि को एक टक देखेंगे। हम अपने अंदर अध्यात्मिक चक्र पर ध्यान या एकाग्र होने की कोशिश करेंगे। या योगनिद्वा करेगे, हम अपने शरीर के सभी अंगो को शांत होने का आदेश देंगे, हम अपनी सभी इंद्रियों का दमन करके बस में करेंगे। आज्ञा चक्र में ज्योति को देखने की कोशिश करेंगे। किसी मूर्ति या तस्वीर या गुरु की तस्वीर आदि को देखने का प्रयास करेंगे। सांसों के साथ मन को शरीर के अंगो पर या चक्रो पर ले जायेगें। किसी धुन को सुनने की कोशिश करना, ब्रह्मनाद को सुनना, किसी मंत्र को सुनना, प्रार्थना करना या किसी मंत्र की माला फेरना, शांत जगह पर आंखें बंद करके बैठना, मन को रोकने की कोशिश करना, अंतर्दर्शन की कोशिश करना, किसी मंदिर में जाकर बैठना, पहाड़ों पर जाकर तप करना या शरीर को कष्ट देना। सब कुछ परमात्मा को सर्मपण कर देना। किसी देवी देवता या ईष्ट की भक्ति करना, मौन रहना अर्थात कुछ नहीं बोलना आदि - आदि अभी और भी हजारो विधियां इस संसार में प्रसिद्ध है


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें